फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव: फिरोजाबाद के नगला दल में पिता की मौत के बाद लोगों ने बेटे को चुना, मुन्नेश बने प्रधान

Thu, 08 Aug 2024 01:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पंचायत उप चुनाव में फिरोजाबाद के नगला दल में पिता की मौत के बाद लोगों ने बेटे को चुना। यहां से मुन्नेश प्रधान बने। 
विज्ञापन
जीत का प्रमाण पत्र लेते मुन्नेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को पंचायत उपचुनाव की मतगणना पूरी हुई। इसमें टूंडला क्षेत्र के नगला दल ग्राम पंचायत से मुन्नेश प्रधान चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रवीण को 326 मतों से पराजित किया। परिणाम आने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


पहले यहां से प्रधान चुने गए दामोदर सिंह की सड़क हादसे में मौत गई थी। इससे यह सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में दामोदर सिंह के बेटे मुन्नेश कुमार चुनाव मैदान में उतरे। उन्हें 661 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रवीण कुमार को 326 मतों से पराजित किया। 

बताते चलें कि प्रवीण कुमार को कुल 335 मत मिले। 61 मत निरस्त हो गए। एआरओ उपेंद्र सिंह ने मुन्नेश कुमार को प्रमाण-पत्र देते हुए विजयी घोषित किया। विजयी घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें