फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। हाईवे पर शनिवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के नगला विष्णु निवासी हिरदेश कुमार (35) बाइक से घर जा रहे थे। हाईवे पर हैबतपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पर पुलिस भी पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पता चलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।



डाक वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दंपती सहित तीन घायल

टूंडला। आगरा हाईवे मोहम्मदाबाद के निकट डाक वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दंपती और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एफएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी राजा का ताल के अंतर्गत गांव नगला गोला निवासी पुष्पेंद्र कुमार रविवार सुबह 10 बजे आगरा से पत्नी शशि के साथ साले के ई-रिक्शा से गांव जा रहे थे। ई-रिक्शा मोहम्मदाबाद के निकट पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे डाक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और दंतती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद वीरेश यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को एफएच हॉस्पिटल भेज दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, डाक वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें