फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सवः सजने लगे माता के दरबार

Thu, 19 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि महोत्सव शनिवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र महोत्सव के लिए मां राजराजेश्वरी कैला देवी, उसायनी स्थित मां वैष्णा देवी धाम सजाए जा रहे हैं। मंदिरों में रंगाई-पुताई के साथ भवनों को आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

उसायनी स्थित मां वैष्णा देवी धाम पर नवरात्रि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जयपुर के कारीगरों द्वारा पिंडी के मुख्य शिखर पर सात फुट ऊंचे कलश का स्वर्ण पत्र चढ़ाने का काम पूरा किया जा चुका है। शुक्रवार प्रात: 10 से 11 बजे तक स्वर्ण कलश का प्राण प्रतिष्ठा पूजन कर मुख्य शिखर पर स्थापित किया जाएगा। वैष्णो देवी धाम पर 21 से 28 मार्च तक राम नवमी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में मंदिर में प्रतिदिन 9 से 11 बजे तक हवन यज्ञ होगा। 28 मार्च को रामनवमी पर 11 बजे पूर्ण आहुति के बाद कन्या पूजन होगा। एक बजे प्रसाद वितरण एवं पांच बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर भवन में रंग-रोगन के साथ भवन को आकर्षण झालरों से सजाया जा रहा है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में व्यवस्था की जा रही हैं। नवरात्र में मां कैला देवी का भव्य शृंगार किया जाएगा। नवरात्रि के लिए कदम बाजार भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानों पर माता की चुनरी, दीपक, प्रसाद, थाली, नारियल की व्यवस्था की गई है।  

माता वैष्णा देवी दर्शन का समय
प्रात: 4-5 बजे तक         -मंगला दर्शन
प्रात: 5-5.30 बजे         - मैया का श्रंगार
प्रा: 6.45 से 7.30 बजे     -    मैया की आरती
अपराह्न एक से दो बजे    -    मैया का विश्राम
सायं 6.45 से 7.30 बजे    -    मैया की आरती
रात्रि 10 बजे            - मैया विश्राम

मां राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर दर्शन का समय
प्रात: 4-5 बजे तक        -    मंगला दर्शन
प्रात: 6-7 बजे तक        -     मैया के दर्शन
प्रात: 7-8 बजे तक        -     मैया का श्रंगार
प्रात: 8-9 बजे तक        -     मैया की आरती
अपराह्न एक से दो बजे        -    मैया विश्राम
अपराह्न दो से 10 बजे        -    मैया के दर्शन
रात्रि 10 बजे            -    मैया विश्राम

भवन में बल्लियां लगाने का विरोध
रामलीला स्थित मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को एक-एक के दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रांगण में बल्लियां लगवाई जा रही हैं।  इसका श्रद्धालुओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि 23 सालों में कभी मंदिर में बल्लियां नहीं लगवाई गईं। बल्लियां लगने से मंदिर में अव्यवस्था होगी। हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन से भी वंचित रह जाएंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अपना आदेश वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन


जर्जर सड़कें, खुलेमैन हॉल बन सकते हैं हादसे का सबब
माता रानी के दर्शनों को हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जर्जर सड़कें और सर्विस रोड पर खुले मैन हॉल हादसे का सबब बन सकते हैं। जानकी बाजार से हनुमान गंज, दुर्गा नगर, पीडी जैन की ओर जाने वाली सड़कें खस्ता हाल हैं। सुभाष तिराहे से नगला बरी तक दोनों साइड अधिकांश मैनहॉल खुले हैं।

मैदान में भरे पानी के बीच ही लग रहे झूले
नगर आयुक्त के निर्देश के बाद भी रामलीला मैदान में भरा पानी नहीं निकल सका। बुधवार को ट्राली अवश्य लगाई गई, लेकिन पानी नहीं निकाला गया। मैदान में भरे पानी के बीच ही कारीगर झूले लगाते नजर आए।        
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें