फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठगों ने बिछाया ऐसा जाल...फंस गए 125 से अधिक किसान, गंवा दिए ट्रैक्टर; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Aug 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ठगों ने 125 से अधिक किसानों के ट्रैक्टरों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराए पर लिया था। किसानों को बताया था कि मथुरा में काम चल रहा है। जहां काफी संख्या में ट्रैक्टरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में मथुरा हाईवे पर चल रहे काम का बहना बनाकर ठगों ने नसीरपुर एवं शिकोहाबाद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के ट्रैक्टर किराये पर ले लिए। कुछ किसानों को एक-दो माह का किराया दिया। दो साल से किसानों के ट्रैक्टरों का कहीं पता नहीं है। एक ट्रैक्टर जीपीएस की मदद से मैनपुरी रोड पर बिक्री के लिए जाने के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने सभी किसानों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार देररात ट्रैक्टर मथुरा से मैनपुरी रोड होते हुए कहीं ले जाया जा रहा था। इस ट्रैक्टर में जीपीएस लगा हुआ था। अचानक नसीरपुर के गांव पुन्नछा निवासी हरेन्द्र के मोबाइल पर उसके ट्रैक्टर की लॉकेशन शिकोहाबाद में मिली। उसने पीछा करते हुए पुलिस की मदद से ट्रैक्टर एवं उसे लेकर जा रहे चालक को भी पकड़ लिया। आरोपी चालक विजेन्द्र निवासी मथुरा को पुलिस थाने ले आई। जिससे पुलिस एवं एसओजी की टीम सख्ती से पूछताछ कर रही है। शनिवार को काफी संख्या में पीड़ित किसान थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी देते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि किसानों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। एक ट्रैक्टर को मैनपुरी रोड से पकड़ा है। अभी ट्रैक्टर चालक से पूछताछ जारी है।

 

यह था मामला
किसानों ने पुलिस को बताया कि समीर, आदित्य, टीटू, सोपाली एवं शिकोहाबाद के सुकेश तथा राहुल ने मिलकर दो साल पहले स्टेशन रोड पर आदित्य एंटरप्राइजेज प्रालि के नाम से कार्यालय खोला था। जहां दोनों क्षेत्र के करीबन 125 से अधिक किसानों के ट्रैक्टरों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराए पर आरोपियों ने लिया था। किसानों को बताया था कि मथुरा में काम चल रहा है। जहां काफी संख्या में ट्रैक्टरों की आवश्यकता है, इसका किराया किसानों को मिलेगा। लालच में आकर सैकड़ों किसानों ने अपने ट्रैक्टर ठगों को दे दिए। किसानों का आरोप है कि ठगों ने ट्रैक्टरों से जीपीएस हटा दिया। इसके बाद उन्हें बेच दिया है। किसानों ने पुलिस को यह भी बताया है कि सभी आरोपियों ने एटा रोड पर एक होटल किराए पर लिया हुआ था। यहां रहकर क्षेत्र के किसानों को ठगी का शिकार बनाया है।

 

ये भी हुए ठगी के शिकार
नसीरपुर थाना क्षेत्र के किसान आनोद, मनीष कुमार, इन्द्रभान, अरविंद कुमार, राघव एवं शिवकेश निवासीगण नगला चंदा, मुकेश कुमार निवासी बोवा नसीरपुर, सुनील कुमार निवासी धर्मनगर, अभिषेक कुमार निवासी माधोगंज, जयशिव निवासी मुबारकपुर नसीरपुर, रमाकांत निवासी रामनगर, रामहंस निवासी एमा लखनई नसीरपुर, हरेन्द्र, मंशाराम निवासी नगला चंदा, प्रदीप निवासी बलालपुर, विमल निवासी नसीरपुर, सुनील कुमार निवासी गुल्लकपुरा के अलावा अन्य सैकड़ों पीड़ित किसान ठगी का शिकार हुए हैं।


 
विज्ञापन

हरेंद्र की सतर्कता से बरामद हुआ ट्रैक्टर
किसान हरेन्द्र सिंह निवासी पुनछा थाना नसीरपुर ने पुलिस को बताया कि कंपनी से उसके ट्रैक्टर में जीपीएस लगा हुआ था। उसे ठगों ने निकलवा दिया था। किसान ने इंडीकेटर के पास एक अलग से जीपीएस लगवाया था। जिसे निकालने में ठग नाकामयाब रहे। इससे ट्रैक्टर बिक्री के लिए जाने के दौरान शिकोहाबाद में पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें-UP: 'अब किसे राखी बांधें...', रक्षाबंधन पर तीन भाइयों की दर्दनाक माैत, लाशें देख बेहोश हुईं बहनें; मचा चीत्कार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें