विधायक एकादश की टीम शील्ड प्रदान करके किया सम्मानित। स्रोत स्वयं
- फोटो : विधायक एकादश की टीम शील्ड प्रदान करके किया सम्मानित। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। गांधीपार्क मैदान में विधायक एवं महापौर एकादश के मध्य टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें विधायक एकादश की टीम ने 29 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विधायक एकादश के राहुल शर्मा को मिला।
गांधीपार्क के मैदान में स्वर्गीय मनोज अग्रवाल की स्मृति में आयोजित टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा व महापौर कामिनी राठौर ने संयुक्त रूप से किया। विधायक एकादश के कप्तान भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने टॉस जीतने के साथ पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस टीम में उप कप्तान किशोर अग्रवाल बंटी थे। महापौर एकादश की कप्तानी उपमहापौर विजय शर्मा ने संभाल रखी थी। विधायक एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 168 रन का स्कोर महापौर एकादश टीम के समक्ष रखा। जवाब में उतरी महापौर एकादश की टीम 139 रन ही बना सकी। इस प्रकार विधायक एकादश की टीम ने महापौर एकादश को 29 रनों से हरा दिया। विधायक एकादश की ओर से राहुल शर्मा ने शतक बनाने के साथ दो विकेट लिए इसके कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान ठाकुर कुलदीप सिंह अलीगढ़, किशोर अग्रवाल बंटी, राजेश सैनी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। मैच के पश्चात विजेता एवं उप विजेता दोनों टीमों को जिले के वरिष्ठ क्रिकेटर रहे कन्हैयालाल टंडन ने ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया।