फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 के लिए रणनीति में जुटे भाजपाई 

विज्ञापन
मिशन 2017 के लिए रणनीति में जुटे भाजपाई  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा का युवा सम्मेलन छह नवंबर को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंंह राठौर सहित कई नेता शिरकत करेंगे। इसमें युवाओं को मिशन 2017 के लिए जुटने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें सम्मेलन को सफल बनाने पर मंथन किया गया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि युवा सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए नई इबारत लिखेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव ने कहा कि युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए युवाओं को पूरी तैयारी में जुटना होगा। भाजयुमो के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज ने कहा कि युवा सम्मेलन में दस हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, सांसद एवं सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी के आने की संभावना है।
विज्ञापन

युवा मोर्चा प्रदेश संयोजक प्रांशुदत्त द्विवेदी, क्षेत्रीय संयोजक मनोज राघव, क्षेत्रीय सह संयोजक मनीष गौतम रहेंगे। युवा साथियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सघन जनसंपर्क करने का ही आह्वान किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुमन प्रकाश मिश्रा, जसराना से भाजपा नेता प्रवीण शास्त्री ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुमित शर्मा ने किया। बैठक में मुख्यरूप से वृंदावन लाल गुप्ता, डा. रामकैलाश यादव,राजेश चौहान, विकास राजपूत, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, बबली गौतम, संजय परमार के साथ काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें