फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरियों का तीसरे दिन भी नहीं लगा पता, परिजनों ने थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहजलपुर से चार दिन पूर्व लापता हुईं तीन बहनों के पिता व अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार शाम को थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चियों को ले जाने का आरोप बृहस्पतिवार को थाने आया था। बाद में पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

शहजलपुर निवासी विनोद की तीन बेटियां मोहनी 17, शालिनी 12 और गंगोत्री 10 विगत चार दिन पूर्व घर से लापता हो गई थीं। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी भाभी सुशीला देवी उसकी बेटियों को आए दिन परेशान करती थीं। उसका भतीजा संदीप भी उन्हें परेशान करता था। इससे क्षुब्ध होकर तीनों बहनें घर छोड़ कर चली गईं। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसका भतीजा संदीप ही उसकी बेटियों को कहीं ले गया था, और उसी दिन से वह भी गायब था।
जब मोहल्ले के लोगों ने संदीप के पिता पर दवाब बनाया तो उन्होंने बृहस्पतिवार को किशोरियों के आने की बात कही। लेकिन अकेला संदीप आया और वह भी सीधे थाने पहुंचा। इससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने लड़की के पिता के साथ थाना घेर लिया। मोहल्ले के लोगों ने किशोरियों को बरामद कराने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि लड़कियों की बरामदी के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उनकी लोकेशन निकाली जा रही है। स्टेशन तक उनकी लोकेशन मिली है। इसके बाद भी आप लोग एकत्रित होकर थाने आए। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता समेत पांच लोगों को बुला कर उनकी बात को सुना, शेष लोगों को थाने से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें