फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आई छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देने आई छात्रा लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। एक प्राइवेट विश्वविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा शनिवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली, लेकिन अगले दिन भी नहीं पहुंची। तब रविवार सुबह थाने पहुंच कर घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र की रहने वाली युवती शिकोहाबाद के एक प्राइवेट विश्वविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। शनिवार को छात्रा पेपर देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पूरी रात तलाशने के बाद भी जब छात्रा नहीं मिली तो रविवार सुबह परिजन थाना पहुंचे और थाना पुलिस से छात्रा को तलाशने में मदद की गुहार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि परिजन मेरे पास आए थे, उन्हें बताया गया है कि यह मामला थाना दक्षिण का है। फिर भी पीड़ित पक्ष को छात्रा को तलाशने में सहयोग का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें