फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद मिला लापता बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल बाद मिला लापता बालक
विज्ञापन

कठफोरी से हुआ था लापता जसराना के चनार निवासी बालक
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। सिरसागंज के कठफोरी से पांच वर्ष पूर्व लापता हुए बालक को थाना जसराना पुलिस ने बृहस्पतिवार को खोज लिया। बालक पर दो माताओं ने अपना हक जताया है। जानकारी के अनुसार, बालक मामा के घर के बाहर से लापता हुआ था। जसराना पुलिस ने बालक को सिरसागंज पुलिस को सौंपने की बात कही है।
थाना जसराना के गांव चनारी निवासी अतुल (5) पुत्र हाकिम सिंह 2017 में अपनी मां रेनू के साथ अपने मामा थाना सिरसागंज के कठफोरी निवासी अवनीश कुमार बघेल के घर गया था। घर के बाहर खेलते समय वह गायब हो गया। मामा अवनीश ने थाना सिरसागंज में अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से परिजन बालक की तलाश कर रहे हैं। मां की सूचना पर थाना जसराना पुलिस के एसआई अनुज कुमार एवं उनकी टीम ने बालक को नगला झाल निवासी रामबहादुर के घर से बरामद कर थाना सिरसागंज पुलिस के हवाले किया है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा महिला की शिकायत पर बालक को नगला झाल से बरामद किया है। मामला सिरसागंज में विचाराधीन होने के कारण बालक को सिरसागंज पुलिस को दिया गया है। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन

बच्चा न होने पर एक महिला से लिया था बच्चा
नगला झाल निवासी महिला देवकी पत्नी राम बहादुर ने बताया उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद उसके कोई बच्चा न होने पर पांच वर्ष पूर्व उसने एक महिला से बच्चा लिया था। तभी से वह उस बच्चे का पालन पोषण कर रही है। थाने में बैठी महिला ने रोते-रोते बताया कि उसका बेटा अब कक्षा पांच में पढ़ रहा है। बता दें कि बालक पांच साल से महज 20 किमी दूर रह रहा था।
विज्ञापन

खेलते समय लापता हुआ था बच्चा
चनारी निवासी महिला रेनू ने बताया उसका पुत्र घर के बाहर खेलते समय लापता हुआ था। पुत्र को खोजते-खोजते उसके पति नशे के लती हो गए थे। दो वर्ष पूर्व उनकी मौत हो चुकी है। वह बच्चे को खोज रही थी। नगला झाल में बालक के होने की सूचना पर वह मिलने गई थी लेकिन महिला ने बच्चे से मिलाने से भी इनकार कर दिया। उसके बाद पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक को खोज लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें