दंगल का शुभारंभ कराते एमएलसी उदयवीर सिंह धाकरे
ग्रामीण अंचल ही हैं जो दंगल, मेला आदि के माध्यम से पहलवानी प्रथा को जीवित रखे हुए हैं। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही है। यह बात अनवारा में माता उटसानी मेला में आयोजित कुश्ती दंगल के दौरान उदयवीर ने कहीं। इस मौके पर टूंडला अनवारा के पहलवान होशियार सिंह व भरतपुर के पहलवान भोला के मध्य बराबरी पर कुश्ती छूटी।
एमएलसी उदयवीर ने कहा कि पहलवानों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए कई स्टेडियमों का निर्माण कराया है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीर यादव ने कहा कि फीरोजाबाद जनपद के पहलवानों ने पूरे देश में नाम रोशन किया है। आगरा, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा व भरतपुर आदि स्थानों के पहलवानों ने दंगल में भाग लिया। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के पहलवान होशियार सिंह व भरतपुर के भोला के मध्य आखिरी कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी। दोनों खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये व सेला देकर सम्मानित किया गया। महाराज सिंह धनगर, रनवीर सिंह यादव, हरीशंकर यादव, राजकुमार, चौब सिंह यादव, रमाशंकर, प्रकाशी वर्मा, राजू, जीतू यादव, श्याम शास्त्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।