फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा अधिष्ठापन एवं दायित्य ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की थीम पर आयोजित प्रस्तुतियों ने समारोह को भव्यता प्रदान की।  वक्ताओं ने भी बेटी बचाओ-बेटी बेटियों को पढ़ाने के लिए विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नेहा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बालिकाओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। किड्स कार्नर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ पर भावुक प्रस्तुति दी। परिषद की महिलाओं ने बेटी का महत्व समझाते हुए प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद ने बेटी को बचाने की पहल कर सामाजिक कार्य किया है। बेटी बचाओ की ब्रांड एंबेसडर डा. प्रेरणा अग्रवाल ने कहा कि बेटा-बेटियों को समान अधिकार मिलना चाहिए। बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर रूपाली भटनागर ने बेटियों की शिक्षा पर विचार रखे। समारोह में नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सचिव आलिंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल मित्तल को शपथ प्रांतीय सचिव जेके जुनेना ने दिलाई। अन्य पदाधिकारियों को जेपी गुप्ता ने शपथ दिलाई। संचालन आश्ीाष गर्ग और वंदना अग्रवाल ने किया। केशवदत्त चतुर्वेदी, अमित जैन, अरुण जैन, दिनेश अग्रवाल, आनंद मित्तल, अजय बंसल,  मयंक जैन, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, वंदना गर्ग, पूजा बंसल, अंजू बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें