फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जैन मंदिर तिराहे पर रोडवेज बस के आगे लेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती

Wed, 12 Aug 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जैन मंदिर तिराहा पर रोडवेज बस के सामने से युवती को हटाते ट्रेफिक पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैव - फोटो : जैन मंदिर तिराहा पर रोडवेज बस के सामने से युवती को हटाते ट्रेफिक पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के व्यस्ततम जैन मंदिर तिराहे पर बुधवार दोपहर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती रोडवेज बस के सामने सड़क पर लेट गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए ब्रेक लगाए, जिससे बस का पहिया थम गया। जैन मंदिर तिराहे पर रोडवेज बस के रुकते ही देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 15 मिनट तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन

बस के आगे न बढ़ने और जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से युवती को समझा-बुझाकर बस के सामने से हटाया और निर्माणाधीन पुल के नीचे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बैठाया। इसके बाद ही तिराहे से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। दूसरी ओर सड़क से हटाए जाने के बाद युवती निर्माणाधीन पुल के नीचे खड़े ऑटो चालकों के पास पहुंच गई और हाथ में पानी की बोतल दिखाते हुए उन पर गुस्सा जाहिर करने लगी। हंगामा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर युवती को वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें