फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान

Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सम्मान समारोह
विज्ञापन
गुलशन-ए-रजा वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में सालाना इस्लामिक समर क्लासेज का समापन समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को ट्राफी, अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवी एवं उर्दू साहित्यकारों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

शहनाई मैरिज होम में सोसायटी द्वारा आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. सैयद अजमल अली, विश्ष्टि अतिथि डा. एंड्यू प्रकाश, वाजिद अली नूरी ने किया। समारोह में सालिम सुजा अंसारी को बेस्ट शायर अवार्ड से नवाजा गया। नाजिश, फरहत खान, रुकइया, फातिमा एवं असमा नाज को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सुंबुल कैफ फातिमा, आलिया फातिमा, अर्सीनाज को द्वितीय, वीन, मुरसलीन, शगूफा समी, निशां नाज तृतीय रहे। इस अवसर पर सोसाइटी सचिव मुहम्मद अरशद खान रजवी ने कहा कि बच्चे हिंदी, अंग्रेजी तालीम स्कूल, कालेजों में हासिल करते हैं, लेकिन उनके अंदर अपने मजहबी तालीम की कमी होती है। इस कारण सोसायटी गर्मियों की छुट्टियों में उन्हें मजहबी तालीम देने का काम कर रही है। अध्यक्षता मियां बशारउद्दीन और संचालन हाफिज रफी उद्दीन ने किया। इस अवसर पर शहर काजी सैयद शाहनियाज अली, अफजाल अहमद, नूरूल इस्लाम, शकील अंसारी, जाहिद अली, वसीम निहाल, जावेद अजमल, जहीन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें