फिरोजाबाद। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 13 तो स्टेट कोटे की 8 सीट खाली रह गई हैं। अब खाली सीटों पर 20 सितंबर से दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद एक अक्तूबर से एमबीबीएस की कक्षाएं संचालित होंगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छठवें बैच की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज में 22 अगस्त से एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। जो 25 अगस्त तक चली, इसमें ऑल इंडिया कोटे की 3 सीटों प्रवेश लिया। जबकि 31 अगस्त से 5 सितंबर तक स्टेट कोटे की 85 में से 77 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया हुई। काउंसिलिंग में शामिल सभी 80 सीटों पर एमबीबीएस अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। अब ऑल इंडिया कोटे की 12 और स्टेट कोटे की 3 सीटों पर दूसरी काउंसिलिंग से प्रवेश होना है। जो 20 से 25 सितंबर तक की जाएगी। इसके बाद यदि सीटें खाली रह जाती है तो तीसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी। वहीं, एक अक्तूबर से पढ़ाई शुरु हो जाएगी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुट गया हैं।
खाली सीटों पर 20 सितंबर से दूसरी काउंसिलिंग जारी होगी। इसमें ऑल इंडिया कोटे की 12 और स्टेट कोटे की 8 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया कराई जाएगी। एक अक्तूबर से शिक्षण सत्र शुरू हो जाएगा। अभी तक प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी 25 सितंबर से आना शुरू कर देंगे।
- डॉ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज