फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभूमि योजना: देश-विदेश में रहने वाले लोग अपने गांव का करा सकेंगे विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना के तहत अब देश-विदेश में रहने वाले लोग अपने गांव का विकास करा सकेंगे। इच्छुक को कुल बजट की साठ प्रतिशत धनराशि देनी होगी और 40 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार मुहैया कराएगी। विकास कार्य कराने पर धनराशि देने वाला अपना अथवा अपने पूर्वजों के नाम की शिला पट्टिका लगा सकेगा।
विज्ञापन

शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मातृभूमि योजना के तहत देश के विभिन्न क्षेत्रों एवं विदेश में रहने वाले लोग अपनी मातृभूमि के विकास के लिए सहयोग कर सकेंगे। यदि कोई व्यक्ति साठ प्रतिशत दान करता है तो 40 प्रतिशत धनराशि अनुदान के रूप में राज्य सरकार प्रदान करेगी। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेशस्तरीय समिति का गठन किया गया है।
इसमें मुख्यमंत्री को अध्यक्ष, पंचायतीराज विभाग के मंत्री को उपाध्यक्ष अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज को सदस्य सचिव बनाया गया है। सशक्त समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त को अध्यक्ष, संबधित विभाग के अपर मुख्य सचिव को विशेष आमंत्रित सदस्य एवं निदेशक पंचायतीराज को सदस्य सचिव बनाया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने पंचायतीराज विभाग और डीएम को पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन

यह कार्य कराए जा सकते हैं
गांव में इंटर कॉलेजों में कक्ष का निर्माण, स्मार्ट क्लास की स्थापना, सामुदायिक भवन, मैरिज होम, स्किल सेंटर, उप चिकित्सा केंद्र भवन, साज-सज्जा उन्नयन उपकरण, आंगनबाड़ी केंद्र का रसोईघर, भंडारगृह की स्थापना, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, खेलकूद स्टेडियम के लिए व्यायामशाला, उपकरण, ओपन जिम, सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, अंत्येष्टि स्थल, जल उपकरण की व्यवस्था, सीवरेज, एसटीपी सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, तालाब का सौंदर्यीकरण, बस स्टैंड, यात्री शेड, सोलर एनर्जी, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, एलईडी लाइट, पशु सुधार नस्ल केंद्र, फायर सर्विस स्टेशन, ग्रामीण आर्टिशन के लिए अवस्थापना सुविधाएं, दुग्ध संग्रह केंद्र, बल्क मिल्क कूलर व समितियों का विकास, चारागाह विकास, गरीबी उन्मूलन के कार्य शामिल है।
- मातृभूमि योजना के तहत गांव के विकास के लिए शासनादेश आया है। इसके तहत देश एवं विदेश में रहने वाले लोग अपने गांव (मातृभूमि) के विकास को दान कर सकते है इसमें 40 प्रतिशत अनुदान प्रदेश सरकार देगी।
विज्ञापन

नीरज कुमार सिन्हा जिला पंचायतराज अधिकारी फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें