फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: थर्माकोल के गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू

Fri, 28 Feb 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आग लगने के बाद गोदाम से उठता धुंए का गुब्बार। संवाद
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र में शार्टसर्किट से हुई घटना , गोदाम से उठे धुआं के गुबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एक थर्माकोल फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से धुआं के गुबार उठने लगे। फायर विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। टीम ने गोदाम के पीछे बने मकानों की छत से पानी फेंका। इसके बाद भी आग शांत नहीं हुई। विभाग द्वारा और दमकलें बुलाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
शहर के रहने वाले किशन राठी का लाइनपार थाने के पास ही थर्माकोल का गोदाम है। जहां बाहर से थर्माकोल मंगाकर पैकिंग के लिए बनाया जाता है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम के भीतर से काले रंग के धुआं के गुबार निकलने लगे। जो करीब 800 मीटर दूर तक दिखाई दे रहे थे। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को अलग कर दिया। फायर विभाग की टीम तीन दमकलों के साथ मौके पर आ गई। एक दमकल गोदाम में अंदर जाकर आग बुझा रही थी। जबकि दूसरी दमकल गोदाम के पीछे बने मकानों की छत से आग बुझाने के लिए पानी फेंका जा रहा था। सूचना मिलने पर सीएफओ सत्येंद्र पांडेय, सीओ सदर चंचल त्यागी के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। गोदाम संचालक किशन राठी ने बताया कि आग शॉर्टसर्किट के कारण लगी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिर भी लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

-
निर्माणाधीन मकान की दीवार में आई दरारें
आग लगने से गोदाम के पीछे बने मकानों पर भी आग की लपट से काफी नुकसान हुआ है। नगला विश्नू निवासी मीना ने बताया कि गोदाम में लगी भीषण आग से निर्माणाधीन मकान की दीवार में दरार आ गई। साथ ही नई टिन भी टूट गई है। फैक्टरी स्वामी से नुकसान के भरपाई के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आग लगते ही कई लोग अपने मकान सामान उठाकर इधर से उधर रखने लगे थे।


थाना पुलिस बोली, नहीं मिली आग की सूचना
थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर आग लगने की घटना हुई थी, लेकिन थाना पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लगी। थाना पुलिस का कहना था कि आग लगने कोई भी सूचना उन्हें नहीं मिली। जब धुंआ उठा उसके बाद ही आग लगने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


लाइनपार क्षेत्र में एक थर्माकोल के गोदाम में आग लगी थी। टीम भेजकर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। संभवत: आग शॉर्टसर्किट के कारण लगी है।
- सत्येंद्र पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें