फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। भवन निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। नारखी थाना क्षेत्र के गांव दयागढ़ी निवासी 30 वर्षीय नेमी सिंह राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। उस पर तीन बेटियां है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह पड़ोस के गांव में काम करने गया था। निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा था। तभी लोहे की सरिया मकान के पास से गुजर रही बिजली की 11 हजार की लाइन से टकरा गई। उसे करंट लग गया मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें