फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापपुर में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली महिला

विज्ञापन
प्रतापपुर में मृतका के मायकापक्ष से बात करते सीओ शर कोहाबाद - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के प्रतापपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली। महिला की मौत के बाद सीओ शिकोहाबाद एवं तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका के भाई व पिता पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रतापपुर निवासी कमलेश देवी उर्फ गीतू (25) पत्नी सुशील कुमार उर्फ टिंकू संदिग्ध परिस्थिति में मकान के अंदर फंदे पर लटकी मिली। महिला की मौत होने की सूचना किसी ने मायका पक्ष को दे दी। मृतका के पिता थाना जसराना के कटैना हर्षा निवासी सीताराम बेटे ब्रजेश के साथ प्रतापपुर पहुंच गए। मायका पक्ष के पहुंचने के साथ ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका के भाई ब्रजेश ने पुलिस को सूचना दी।
शिकोहाबाद के सीओ अजय चौहान, तहसीलदार सतीशचंद्र, एसएचओ खैरगढ़ जयेंद्र सिंह मौर्या पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल पर जांच पड़ताल के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई ब्रजेश का कहना है कि कमलेश उर्फ गीतू की शादी पांच वर्ष पूर्व की थी। उसके एक बेटी है।
विज्ञापन

ससुरालीजनों द्वारा उसके साथ आए दिन मारपीट तथा उत्पीड़न किया जाता था। सीओ शिकोहाबाद ने कहा महिला की मौत के मामले में मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें