फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Wed, 21 May 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने उसे फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मायका पक्ष ने शराब के नशे में पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर निवासी पूनम (29) ने बुधवार को साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से झूल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी पर शिकोहाबाद क्षेत्र से मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका के मामा कमलेश ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। आरोप है कि पति ने शराब के नशे में पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें