फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता ने खुद को किया कमरे में बंद, पुलिस ने निकाला

Tue, 14 Apr 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। पति से घरेलू विवाद में विवाहिता ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को कमरे से निकालकर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव कुतुकपुर जारखी निवासी विवेक कुमार का सोमवार देरशाम पत्नी रेखा से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। मामले में विवाहिता ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने कमरे की खिड़की से प्रवेश कर उसे बेहोश हालत में बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू विवाद में पति-पत्नी से विवाद हो गया था। विवाहिता ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था। महिला के पास से कोई भी विषेला पदार्थ नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें