फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में महिला की नोएडा के अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जानकारी होने पर विवाहिता के मायके वाले यहां पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी आरिफ अहमद की शादी एक साल पूर्व 14 फरवरी को इटावा के भरथना निवासी किरननाज के साथ हुई थी। एक मार्च को उसकी मैनपुरी चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी हुई। परिजन ने बताया कि नार्मल डिलीवरी हुई, लेकिन उसके बाद महिला को ब्लीडिंग होने लगी। अस्पताल स्टाफ ने महिला को आगरा के लिए रेफर कर दिया।
यहां स्थिति में सुधार न होने पर महिला को इलाज के लिए नोएडा ले गए। यहां महिला ने तीन मार्च को दम तोड़ दिया। महिला की मौत की जानकारी होते ही उसके परिवार के लोग आवास विकास कॉलोनी पहुंचे और ससुरालीजन पर उत्पीड़न का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक फोर्स के साथ पहुंचे और महिला के पिता के प्रार्थनापत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि मृतका के पिता द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र पर पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें