फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: फंदा कसने से विवाहिता की मौत, पति सहित ससुरालीजन फरार; पुलिस ने मायकवालों को दी जानकारी

Sat, 27 Jul 2024 04:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में फंदा कसने से विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद पति सहित ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायकवालों को जानकारी दी। 
विज्ञापन
women demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने विवाहिता की मौत हो गई। ससुराली शव को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मवासी की है। गांव निवासी विद्या (25) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से मौत हो गई। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर ससुरालियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विवाहिता फंदे से लटकी हुई थी। उसके शव को फंदे से उतारकर ससुराली सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद पति सहित ससुराली अस्पताल से ही फरार हो गए। मामले की सूचना पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह मायके वालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। साथ ही उसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें