फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृद्ध के थैले से एक लाख रुपये निकालकर युवक फरार

Fri, 26 Jul 2024 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र में बैंक में रुपये जमा करने जा रहे वृद्ध के थैले से एक युवक एक लाख रुपये निकालकर फरार हो गया। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना पुलिस मामले को चोरी बता रही है। जबकि रुपये निकालने वाला युवक पहले से ही मौका लगाए बैठा था। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कर रही है। जबकि पीड़ित थाने में तहरीर दे चुका है। नई बस्ती निवासी उपेंद्र कुमार जैन ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका गुड, रिफाइंड और चीनी का व्यापार है। बृहस्पतिवार को नारखी के गांव राजपुर निवासी रामप्रताप शर्मा द्वारा बैंक ऑफ इंडिया में पांच लाख रुपये जमा करने के लिए दिए थे। बैंक के गेट पर ही एक युवक उनके थैले से एक लाख रुपये निकालकर चंपत हो गया। मामले की जानकारी तब हुई जब वह खिड़की पर रुपये जमा करने के लिए पहुंचे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि एक युवक पहले से ही बैंक के गेट पर खड़ा था। जो जीने पर साथ-साथ चढ़ा था।
विज्ञापन

मौका पाकर उसने थैले से एक लाख रुपये निकाल लिए। थाना पुलिस मामले को चोरी बताकर अपना पल्ला बचाना चाह रही है। जबकि थैले से रुपये निकालने वाला युवक पहले से ही वहां मौजूद था। क्राइम इंस्पेक्टर रामअवतार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जबकि पीड़ित थाने पर तहरीर दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें