फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका... तो महिला ने उठाया ऐसा कदम, कांप गए घरवाले; किसी को नहीं हुआ यकीन

Mon, 19 Aug 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में पति ने रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका तो महिला ने खौफनाक कदम उठाया। घरवालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मायकेवालों ने ससुरालीजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  
विज्ञापन
woman demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को रक्षाबंधन पर मायके न जाने देने से नाराज विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने चचेरे भाई से बात की थी। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के उलाऊ खेड़ा गांव की है। गांव निवासी 29 वर्षीय राजकुमारी की शादी चार वर्ष पूर्व शैलेंद्र यादव निवासी लांघी खुर्द, थाना नगला सिंघी के साथ हुई थी। रविवार दोपहर में राजकुमारी ने पति शैलेंद्र से रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात कही थी। बताया गया कि इसको लेकर पति से विवाद हो गया। मायके न जाने देने से नाराज राजकुमारी ने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

विवाहिता के खुदकशी किए जाने पर घबराए ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका अपने पीछे ढाई साल की बेटी गुडि़या को बिलखते छोड़ा है। चचेरे भाई शिवाजी यादव ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे बहन से रक्षाबंधन पर ले जाने की फोन पर बात हुई थी। 
 

आरोप है कि उस समय बहनोई शैलेंद्र यादव मायके जाने पर उसे मारने की धमकी दे रहे थे। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत की सूचना मिली। पिता विनोद यादव ने बताया कि गांव पहुंचने पर बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला था। गले पर चोटों के निशान थे। बेटी की हत्या की गई है।
 
विज्ञापन

विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार सिंह, सीओ टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें