फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फर्श पर पड़ा रोता रहा दो साल का मासूम, फंदे से झूल गई मां; घर वालों ने देखा को उड़ गए होश

Mon, 11 Sep 2023 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दो साल का मासूम फर्श पर पड़ा रोता रहा और मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने देखा को उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
Firozabad News: विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की शाम मासूम बच्चे को रोता हुआ छोड़कर विवाहिता ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घरवालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमान खिसक गई। सूचना मिलनेपर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के जैन स्ट्रीट मोहल्ला मीर खलील की है। मूल रूप से आगरा जिले के बाह थाना के कवारी गांव निवासी नीलू (22) अपने दो वर्षीय बेटे नकुल के साथ यहां राकेश पेंगोरिया के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रही थी। उसके पास में ही उसकी ननद अंजू रहती है। नीलू का पति राशन डीलर है और वह गांव में ही रहता है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra : तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला- मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शाम नीलू का बेटा नकुल तेज तेज रो रहा था। रोने की आवाज सुनकर पास में रह रही ननद उसके कमरे पहुंची। वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। नीलू फंदे पर लटक रही थी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। खबर पाकर गांव से अन्य परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें