फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय एवं गरिमा ने प्रतियोगिता में मारी बाजी

Thu, 03 Mar 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसजे कांसेप्ट स्कूल में स्पोर्ट्स-डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमाशंकर ओझा मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अक्षय एवं बालिका वर्ग में गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं नर्सरी सेक्शन में हर्डल रेस एवं बनाना रेस, जूनियर सेक्शन में जलेबी रेस, सेक रेस, फ्रॉग रेस और थ्री लेग्स रेस का आयोजन किया गया। सीनियर सेक्शन में लेमन एवं स्पून रेस, निडिल एंड थ्रेड रेस, स्कीपिंग रेस, शूटिंग एवं टंग ऑफ वार का आयोजन किया गया। स्कूल डायरेक्टर राजीव जैन ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन करते हुए खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। प्रतियोगिताओं में यलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय और ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर  प्रधानाचार्य, एक्सीड कोर्डिनेटर रूपम बैजल, अनुश्री जैन, संध्या यादव, अन्य अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। संचालन किमी चतुर्वेदी ने किया ।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें