फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते में पत्नी की हत्या: पति ने तमंचे से मारी गोली, इसलिए उतारा माैत के घाट; पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Mon, 19 Oct 2026 08:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे से संबंधित 315 बोर के दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर मस्तपुर में 2 अक्तूबर को हुई सुशीला देवी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद से गायब चल रहे आरोपी पति भुवनेश उर्फ भोले को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि वारदात की रात आरोपी पति नशे की हालत में घर आया था और खाना न बनाने पर हुए विवाद के बाद उसने तमंचे से गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। जिसे सुसाइड दिखाने की कोशिश की गई थी। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी पति भुवनेश का अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद रहता था। 2 अक्तूबर की रात भी आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था। मृतका ने नशे की हालत देख खाना नहीं बनाया था और चारपाई पर जाकर सो गई थी। इसी बात से गुस्साए पति ने सोते समय तमंचे से गोली मारकर सुशीला की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के बेटे के फोन पर कॉल कर यह झूठी सूचना दी थी कि उसकी मां ने आत्महत्या कर ली है और फिर भाग गया था।

घटना के बाद मृतका के भाई धर्मवीर ने थाना जसराना में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पति भुवनेश उर्फ भोले समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जसराना इंस्पेक्टर भगवत सिंह गुर्जर की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को मुस्तफाबाद से शिकोहाबाद जाने वाले तिराहे से आरोपी भुवनेश उर्फ भोले को दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे से संबंधित 315 बोर के दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें