फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिना लाइसेंस वर्षों से कारोबार, मंडी अफसरों पर भी उठे सवाल; शासन ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 19 Oct 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मंडी शुल्क के नाम पर एक लाख रुपये की कथित अवैध वसूली की शिकायत पर पूर्व मंडी सचिव और सेवानिवृत्त निरीक्षक जांच के दायरे में हैं। शासन के संज्ञान के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता की फर्म के वर्षों से बिना लाइसेंस संचालित होने और तत्कालीन अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोपों की भी पड़ताल होगी।
 
विज्ञापन
मंडी टैक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुल्क के नाम पर वसूली और बिना लाइसेंस व्यापार कराने के गंभीर मामले में मंडी समिति के अफसर घिर गए हैं। भ्रष्टाचार की शिकायत पर शासन स्तर पर मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शासन ने शिकायत करने वाले कारोबारी के खिलाफ भी बिना लाइसेंस कारोबार करने की जानकारी तलब की है।
विज्ञापन

घटवासन निवासी राजीव अग्रवाल ने तत्कालीन मंडी सचिव शिव कुमार राघव और सेवानिवृत्त मंडी निरीक्षक हरीबाबू के खिलाफ एक लाख रुपये मंडी शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। शुरुआती जांच में शासन को पता चला कि प्रकरण में एक लाख रुपये के भ्रष्टाचार की बात कही गई है।

वहीं, शिकायतकर्ता कई वर्षों से बिना लाइसेंस फर्म का संचालन कर रहा था। इस मामले में मंडी समिति के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में शिकायतकर्ता और अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। शासन से मिली शिकायत पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन



शिकायत से सामने आया मिलीभगत का मामला
संबंधित फर्म वर्षों से बिना वैध लाइसेंस के मंडी में व्यापार कर रही थी और तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया। शासन ने मामले में निर्देश दिए हैं कि जांच आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि दोषी अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि शासन ने आईजीआरएस पोर्टल पर की गई एक शिकायत के संबंध में आख्या मांगी है। प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें