फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी पर मिला युवक का शव

Thu, 26 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम असुआ स्थित नहर पटरी पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच शव को आटो में रखकर थाने ले लाई। परिवारीजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा निवासी बंटू उर्फ धर्मेंद्र पुत्र अशोक कुमार (28) का शव गुरुवार शाम ग्राम असुआ में नहर पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को थाने लाया गया। बूंटे का शव मिलने की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वह थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बंटू ने एक व्यक्ति से कर्ज लिया था। कर्ज न चुका पाने पर वह व्यक्ति उसकी बाइक ले गया था। बंटू गुरुवार को रुपये लेकर बाइक लेने गया था। लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें