फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 21 Sep 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
मक्खनपुर। शौच को जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से किरथरा मोहम्मदपुर निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

किरथरा मोहम्मदपुर की ठार निवासी संदीप यादव (25) शनिवार की शाम को घर से खेतों की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान ट्रेन के आ जाने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक संदीप कांच फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके एक बेटी है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें