- खेत में लगे नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। एक युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। जिसने शव को कब्जे में ले लिया है।
टुनटुन (21) निवासी ग्राम शहजलपुर थाना शिकोहाबाद का अपने घर पर अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से नाराज युवक गांव के बाहर सूरजपाल सिंह के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटके हुए शव को देखा, तो उनके होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पाकर परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक का अपनी मां से आए दिन विवाद होता था। इससे पहले दो बेटों ने विषाक्त का सेवन किया था। जबकि तीसरे बेटे की हादसे में मौत हो गई थी। अब टुनटुन ने फंदा लगाकर जान दे दी है।