फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों की निगरानी को ब्लाक बार बनाए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में आने वाले प्रवासी श्रमिकों की निगरानी के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाने के साथ ही ब्लाक स्तर पर डीएम ने नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। ताकि इनके होम क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकें। नोडल अधिकारियों के द्वारा अपने ब्लाक क्षेत्र में निगरानी समितियों के माध्यम से देखभाल कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों से जिले में श्रमिक घर वापस लौट रहे हैं। इन श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही होम क्वारंटीन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान एवं सचिव की देखरेख में निगरानी समिति का गठन किया है। ताकि 14 दिन तक यह लोग घरों पर ही रहें इसको देखा जा सके।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर होम क्वारंटीन श्रमिकों के घरों पर नहीं मिलने की शिकायत को डीएम चंद्र विजय सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी ब्लाकों में जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया है। फिरोजाबाद ब्लाक में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी, टूंडला में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, नारखी में परियोजना अधिकारी नेडा, शिकोहाबाद में जिला बचत अधिकारी, मदनपुर में जिला खादी ग्रामोउद्योग अधिकारी, अरांव ब्लाक में सहायक निबंधक जिला सहकारी समितियां, जसराना में युवा कल्याण अधिकारी, एका में जिला कृषि अधिकारी एवं अरांव में उप निदेशक कृषि हंसराज को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में होम क्वारंटीन लोग बाहर नहीं निकलने पाएं। सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें