फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद निकला यमुना में कूदे अरविंद का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नौकरी नहीं मिलने से परेशान यमुना में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर भैंसावाट के पास मिला। शव के मिलने के साथ परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला शेख निवासी अरविंद (28) पुत्र रामसेवक ने शनिवार सुबह नौकरी नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर यमुना में छलांग लगा दी थी। इसके बाद से ही गोताखोरों के साथ आगरा से आई पीएसी की टीम स्टीमर के माध्यम से अरविंद की खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे अरविंद का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर भैसावाट में उतराता मिला। पीएसी की टीम शव को निकालकर यमुना नदी से बाहर लाई। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया, एसओ बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया ने कहा कि शव पानी के साथ बह गया था। करीब एक किलोमीटर दूर 24 घंटे बाद शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें