फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पट्टा दिलाने का लालच देकर महिला से ठगे 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव ककर्रा कैलाशपुर की रहने वाली एक महिला को पट्टा दिलाने का लालच देकर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का पता लगने के बाद पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर की रहने वाली नीरज देवी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें जमीन का पट्टा दिलाने का भरोसा दिलाया, कहा कि 20 हजार रुपये देने होंगे और वह पट्टा दिला देगा। उन्होंने पट्टा मिलने के लालच में 20 हजार रुपये आठ सितंबर 2024 को बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। रुपये देने के बाद भी उन्हें कोई पट्टा नहीं मिला। पूछने पर युवक टाल मटोल करने लगा। युवक कह रहा है कि कहीं भी शिकायत कर दो। एसडीएम ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें