फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला शक्ति ने आयोजित की पूल पार्टी, पूर्व अध्यक्ष व चिकित्सकों का सम्मान

Wed, 01 Jul 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जायंट्स महिला श​क्ति के कार्यक्रम में सम्मानित की गई पूर्व अध्यक्ष। संवाद - फोटो : जायंट्स महिला श​क्ति के कार्यक्रम में सम्मानित की गई पूर्व अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद-महिला शक्ति की ओर से एफएम गार्डन सिटी में पूल पार्टी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एवं चिकित्सकों का सम्मान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा सीमा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्था की पारिवारिक संस्कृति को मजबूत करते हैं और सदस्यों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं। प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर कल्पना राजौरिया ने कहा कि संस्था की सफलता का आधार सभी सदस्यों का सहयोग, प्रेम और आपसी विश्वास है। ऐसे आयोजन समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर वर्ष 1999 से 2026 तक की सभी पास्ट प्रेसिडेंट्स का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में आईएमए पूर्व अध्यक्ष डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. रुचि और डॉ. निशा चौहान को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सदस्यों और उनके परिवारों ने पूल पार्टी, हाउजी, मनोरंजक खेल, संगीत और नृत्य का भरपूर आनंद उठाया। लकी लेडी प्रतियोगिता में रेखा और गुंजन विजेता रहीं। इस अवसर पर प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल, उपाध्यक्ष एकता मित्तल, शीनू अग्रवाल, अनु बंसल, फेडरेशन ऑफिसर वार्तिका जैन, मोनिका गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें