जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना के गांव नगला घनी में फांसी पर लटकने से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाद में पहुंचे मायके पक्ष ने लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कि या।
थाना औंछा के गांव नगला बंसी निवासी रतनेश की बहन सउरवती (28) की शादी 10 वर्ष पूर्व थाना जसराना के गांव नगला घनी निवासी सुनील के साथ हुई थी। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला की बहन के परिवार में शादी समारोह में जाने की बात को लेकर परिवार के लोगों से उसका विवाद हो गया। ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार इसी बात को लेकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, महिला के भाई का आरोप है कि शादी में जाने की बात को लेकर ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की है। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा महिला की फांसी पर लटकने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद