महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एक नवविवाहिता ने बताया कि अपनी मर्जी से शादी करने पर परिजन उसे व रिश्तेदारों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित थाने को मामले की जानकारी कर तत्तकाल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से जुडे़ मामलों की सुनवाई की। इस दौरान थाना उत्तर क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता ने बताया कि वह जनपद हाथरस क्षेत्र की निवासी है। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी युवक से मर्जी से शादी की है। आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद उसके मायका पक्ष उसे तरह-तरह से प्रताड़ित कर पर रहा है।
पुलिस कई दिनों से उसके ससुर और हाथरस निवासी एक अन्य रिश्तेदार को भी अवैध रूप से हिरासत में रखे हुए हैं। इस पर उन्होंनेे एसओ हाथरस से बातचीत की तो युवती की गुमशुदगी थाने में दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को पीड़िता के ससुर को तत्काल रिहा करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला उत्पीड़न से जुडे़ 12 अन्य मामले भी सुनवाई की गई। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ प्रज्ञाशंकर, सीओ टूंडला अजय सिंह चौहान, महिला थाना सुषमा देवी एवं सदस्य काउंसलर मौजूद रहे।