फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से महक उठी महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

Fri, 12 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में धूमधाम से निकाली गई महाराणा प्रताप जयंती।
विज्ञापन
क्षत्रिय शिरोमणि महायोद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर नगर में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली गई। इस असवर पर नगर को केसरिया झंडों व द्वारों से सजाया गया। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ पूर्वमंत्री ठा. जयवीर सिंह और एमएलसी उदयवीर सिंह धाकरे ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और आरती उतारकर किया। यात्रा एटारोड सिकरारी हाउस से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होती हुई विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।
 इस दौरान क्षत्रिय समाज के युवक तलवार लेकर घोड़ों पर सवार होकर जय महाराणा, जय श्रीराम के उद्घोष कर रहे थे। शोभायात्रा के अंत में महाराणा प्रताप का रथ था। इसके आगे बैंड अपनी मधुर ध्वनि बजाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष अमरदीप सिंह चौहान, देवेंन्द्र सिंह तोमर, संजय परमार, ब्रजवीर चौहान, अरविंद प्रधान, जगदीश सिसोदिया, आनंदपाल सिंह तोमर, विजेन्द्रवीर सिंह, राघवेन्द्र जादौन, अमित चौहान, डा मुकेश बैस, शीलेन्द्र प्रताप सिंह, माधवेन्द्र प्रताप एड, प्रेमचंन्द्र शास्त्री, पंकज परमार, डा विनोद बैस, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, रघु धाकरे, अमित चौहान प्रतिभा उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, आलोक धाकरे, मनप्रीत सिंह कीर, बोहरे ओमप्रकाश बैस, मनोज धाकरे, अध्यक्ष राधेश्याम चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें