फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागौरी की आराधना कर जगकल्याण की कामना

Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
महागौरी की आराधना कर जगकल्याण की कामना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सुहागनगरी में दुर्गाष्टमी की धूम गुरुवार को चहुंओर नजर आई। घर-घर व्रत रखने के साथ ही मां के अष्टम रूप महागौरी का की पूजा अर्चना कर मनौती मानी गई। मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों का सैलाब उमड़ा। मंदिरों में फूल बंगले सजाए गए और प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं शुक्रवार को नवमी के दिन व्रत तोड़ने के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।
चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन अष्टम महागौरी की पूजा को सुबह से ही घरों में तैयारियां की गईं। पूजा की थाली सजाए महिलाएं, युवतियां एवं बच्चे मां के दरबार में पहुंचे। गुुरुवार को मां राजराजेश्वरी कैला देवी भवन प्रांगण में तड़के चार बजे मंगला दर्शन करने के बाद हर कोई मां की पूजा को आतुर नजर आया। घर पर पूजा के साथ ही व्रत रखे गए और मंदिर पहुंचकर मां का दीपक जलाया गया। हवन यज्ञों का आयोजन किया गया तो वहीं दुर्गा सप्तसती पाठ का भी किया गया। हवन यज्ञ में आहूतियां देने के साथ मनौती मांगी गई। मंदिरों में भव्य फूल बंगले को सजाए गए। जलेसर रोड स्थित काली मंदिर पर शाम को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नगला करन सिंह स्थित दुर्गा माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर चंद्रवार गेट, कोटला मोहल्ला स्थित पथवारी माता मंदिर, पथवारी मंदिर पेमेश्वर गेट, लेबर कालोनी स्थित माता मंदिर, सुहागनगर स्थित मां काली देवी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। घर में महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ शाम को नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या एवं लांगुरों को भोजन कराने की तैयारी की।
विज्ञापन



शाम होते ही दंडौती परिक्रमा शुरू
अष्टमी पर शाम को दंडौती परिक्रमा लगाने का क्रम शुरू हो गया। देवी मंदिरों से टोलियों के रूप में दंडौती लगाते हुए भक्त कैला देवी मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। शहर में सदर बाजार, घंटाघर चौराहा, बजरिया, गंज मोहल्ला, डाकखाना चौराहा एवं कोटला रोड रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला चौराहा तक, हनुमान रोड एवं दम्मा मल नगर में दंडौती लगाने वालों की कतारें नजर आईं। नगर में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से शीतल जल की प्याऊ लगाई गई।

 दुर्गाष्टमी पर नगर में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण के मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा का समूचे मार्ग पर कई स्थानों पर स्वागत किया।
विज्ञापन

श्री दुर्गा जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में जगत जननी मां दुर्गा भवानी की भव्य शोभायात्रा नगर के सदर बाजार से शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश का डोला चल रहा था। वहीं सबसे अंत में मां राज राजेश्वरी कैला देवी का डोला चल रहा था। शोभायात्रा में घोड़ा बैंड काफी आकर्षक लग रहा था। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड बर्फखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, डाकखाना चौराहा से सर्कुलर रोड, मुहल्ला दुली चौराहा, हनुमान रोड होते हुए हनुमान गढ़ स्थित मां राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। समूचे शोभायात्रा मार्ग को ही भव्य स्वागत द्वारों से सजाया गया था। मार्ग में कई स्थानों पर आरती उतारी एवं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के सुनील कुमार बंसल, अजय मित्तल, रवि अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रवींद्रलाल तिवारी, मदनलाल वर्मा, प्रदीप कौशिक, कैलाश उपाध्याय, अनिल बंसल, राकेश बंसल, प्रिंस बंसल, गर्भित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें