फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन पर उमड़े श्रद्धालुजन

Fri, 16 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की घर-घर में पूजा अर्चना की गई। घरों पर हवन यज्ञ के साथ आरती और प्रसाद का वितरण किया। मां कैलादेवी की पोशाकयात्रा को बैंडवाजों के साथ निकाला गया। नेजा चढ़ाए, प्रसाद का वितरण किया। देवी जागरण के साथ अन्य कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन भी मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन पर श्रद्धालुजनों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रांगण में मंगला दर्शन को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे। घरों पर महिलाओं,युवतियों ने मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करके ही मंदिरों में पूजा करने पहुंचे। उसायनी में स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर तड़के तीन बजे से लेकर दोपहर तक पूजा अर्चना का क्रम चलता रहा। मंदिर प्रांगण में ग्रामीण क्षेत्र से कोई नेजा चढ़ाने तो कोई प्रसाद बांटने को मंदिर में आ रहे हैं। इसके कारण पूरे दिन ही भीड़ उमड़ रही है। इनके साथ ही अन्य देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ घरों में माता की चौकी की स्थापना करके पूजा अर्चना करने में ही जुटे हैं। कोई मातारानी के दरबार में उनकी पोशाक के चढ़ाने को पहुंच रहा है तो कोई प्रसाद बांटने के लिए ही पहुंच रहा है। जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, पथवारी माता मंदिर चंद्रवार गेट, कोटला मोहल्ला, दुर्गा मंदिर सिनेमा चौराहा, नगला करन सिंह, सुहागनगर स्थित माता मंदिर एवं  गणेश नगर, विभव नगर के साथ ही ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों पर श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़ रही है।

भव्यता के साथ निकलेगी मां दुर्गा शोभायात्रा
एक दर्जन झांकियां होंगी शामिल, 35 फुट ऊंचा होगा गेट
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। श्री दुर्गा महोत्सव समिति के द्वारा नगर में 22 अक्तूबर को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा एक दर्जन झांकियों के साथ निकाली जाएगी। मां दुर्गा के रथ को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए वृंदावन के कलाकारों को बुलाया जा रहा है। आगरा, दिल्ली, इटावा व शहर के कई प्रमुख बैंड प्रत्येक झांकी के आगे चलेंगे। सिनेमा चौराहा पर 35 फुट ऊंचा स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा। शोभायात्रा राधाकिशन मंदिर जीवाराम के चौक से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा,घंटाघर,सदर बाजार व गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना के चौराहा होते हुए वाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम पर ही समाप्त होगी। आयोजन समिति के राजकुमार मीत्तल एवं राजेंद्र अग्रवाल लल्ला,अनिल जैन पिंकी, अनिल अग्रवाल अन्नी,सुनील टंडन, चट्टनलाल मीत्तल ईकरी, अजय अग्रवाल,हरिओम झिंदल, विन्नी मित्तल, मनोज मित्तल, संजय अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नमन बंसल ने पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अफसरों से चाक चौबंद व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें