फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र दिवस के रूप में मनाया मिसाइल मैन का जन्मदिवस

Thu, 15 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मिसाइल मैन भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम का 83 वां जन्मदिवस समारोह ब्रजराज सिंह इंटर कालेज में विश्व छात्र दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। निदेशिका अनुपम शर्मा ने कहा कि प्रयोग जीवन में परिवर्तन लाते हैं। हमें डा. कलाम से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका हर प्रयोग समाज और देश हित में रहा और देश ने उन्नति के मार्ग पर कई आयाम स्थापित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजिका, ब्रह्मकुमारी चंद्रिका बहन, विशिष्ट अतिथि ब्रह्मकुमारी अंजना बहन, अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, अशेषदीप सिंह, मधु सिंह, अनुपम शर्मा, वीरी सिंह परमार मौजूद थे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल एवं माल्यार्पण कर डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गान के अलावा आंधी चाहे तूफान मिले, चाहे जितने व्यवधान मिलें, समूह गान प्रस्तुत किया। छात्र प्रांजल ने डा. कलाम के व्यक्तित्व एवं जीवन वृत्त से संबंधित जानकारी दी। ईशांत जैन ने डा. कलाम के ध्येय वाक्यों को बताया। मधु सिंह ने डा. कलाम के जीवन से शिक्षा ग्रहण करके तथा परिस्थिति में धैर्य के साथ कठिनाइयों का सामना करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। संस्थापक विश्व दीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें