फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस ने बैंक कर्मचारी अमित गुप्ता से हुई लूट के आरोपी कैलाश को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के तीन आरोपियों को पहले ही शिकोहाबाद पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
थाना मक्खनपुर के एसआई अनिल कुमार ने हमराही पुलिस बल के साथ नसीरपुर रोड केएस भट्टा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अब्बासपुर के निवासी कैलाश पुत्र देशराज सिंह है। उसने बताया कि मक्खनपुर क्षेत्र में 20 से 21 दिन पूर्व थाना उत्तर के कोटला रोड किशन नगर निवासी बैंक फाइनेंसर अमित गुप्ता के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम अपने तीन साथियों के साथ दिया था। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। संवाद