फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन पर्चा बनवाने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुखार और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। 1800 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। ओपीडी, पंजीकरण काउंटर, पैथलॉजी, दवा काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की कतार लगी है। मरीजों को दो से तीन घंटे तक अलग-अलग लाइन में लगकर इलाज कराना पड़ा। 60 फीसदी मरीज वायरल से पीड़ित हैं। मेडिसन वार्ड में सभी पलंग फुल हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुबह सात बजे से ही पंजीकरण काउंटर के बाहर लाइन लगना शुरू हो गई। काउंटर खुला तो लोग पंजीकरण पर्चा बनवाने के लिए मशक्कत करने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण आपाधापी का माहौल रहा। पूरे दिन में 18 सौ मरीजों ने पर्चे बनवाए। इसमें अधिकांश मरीज बुखार और चर्म रोग पीड़ित थे।
पर्चा बनवाने के बाद मरीज को फिर ओपीडी के बाहर लगी लाइन में आधा घंटे से अधिक समय तक लगना पड़ा। यहां तक कि कई मरीज परेशान होकर जमीन पर ही लेट गए। चिकित्सक ने रक्त जांच और दवा के लिए लिखा। तीमारदार भी अलग-अलग लाइन में लग गए। गंभीर मरीजों को वार्डों में भर्ती करने के लिए भेजा गया। मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि वार्ड भी फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों का दर्द
- दबरई से आई राजकुमारी ने बताया कि मुझे और बेटी को कई दिन से बुखार है। बुखार के बाद भी तीन घंटे लाइन में खड़े हो गए। मगर नंबर नहीं आया है।
- शिवाजी मार्ग निवासी कृष्णलाल ने कहा कि दो सप्ताह से बुखार है। दवा खाने पर भी बुखार नहीं टूट रहा है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़े हैं।
विज्ञापन

- कांशीराम आवास निवासी अन्नादेवी ने कहा कि बुखार और सीने में दर्द है। भीड़ अधिक है, बुखार के बाद भी लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें