फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च कर लोगों को घरों में रहने की सलाह

विज्ञापन
शिकोहाबाद में फ्लैग मार्च निकालते हुए एसडीएम और सीओ। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर में बघेल कॉलोनी के बाद एटा चौराहे पर गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार शाम एसडीएम नरेंद्र सिंह और सीओ इंदुप्रभा के नेतृत्व में थाना पुलिस ने फ्लैगमार्च किया गया।
विज्ञापन

एटा चौराहे पर महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। अब नगर में दुकानों को खोलने का समय सुबह सात बजे से दस बजे तक कर दिया गया है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
बुधवार को एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में थाने के फोर्स ने पैदल गश्त किया। तहसील तिराहे से शुरू होकर मार्च कटरा बाजार होते हुए रुकनपुर पहुंचा। इसके बाद एटा रोड पर पहुंचकर अधिकारियों ने लोगों से घरों से रहने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार सत्यप्रकाश और नायब तहसीलदार अवनीश कुमार भी मौजूद रहे। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने लोगों से लोगों का सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें