फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय स्थल के लिए 19 विद्यालयों को प्रशासन ने किया अधिग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही प्रशासन ने अस्थाई स्क्रीनिंग कैंप (आश्रय स्थल) स्थापित करने के लिए जिले के 19 इंटर व डिग्री कालेजों को अधिग्रहित कर लिया है। जिससे दिक्कतों का सामना न करना पड़े। प्रशासन द्वारा जिन विद्यालयों को आश्रय स्थल बनाया जाएगा। उन विद्यालय परिसर में भोजन, पेयजल, साफ शौचालय की व्यवस्था की गई है। जिससे क्वारंटाइन किए जाने वाले लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

छोटेलाल इंटर कॉलेज नगला विश्नू, राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करबला, एसआरके इंटर कॉलेज, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, कमला नेहरु चंद्र कुमार जैन इंटर कॉलेज, सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कॉलेज, वीर सावरकर इंटर कॉलेज सरगवां, आरके इंटर कॉलेज कोटला, एससीजीवी इंटर कॉलेज गंज गांगनी, जेवी इंटर कॉलेज अलीनगर कैंजरा, पूर्णानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैपई, श्री गौरीशंकर इंटर कॉलेज द्वारिकापुरी, गर्ग इंटर कॉलेज इटौरा, बलवंत सिंह इंटर कॉलेज जमालपुर, पं. रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज इटौरा, गुरुदयाल सिंह इंटर कॉलेज नगला सदासुख, कृष्ण गीता इंटर कॉलेज प्रीतम नगर हिमांयुपुर, डीएसी इंटर कॉलेज व सीएल जैन डिग्री कॉलेज को अधिग्रहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें