फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रयस्थलों में है हिमाचल, झारखंड और बिहार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने सोमवार को सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर परिसर और लोहामंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दोनों ही आश्रय स्थलों पर हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोग मिले। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजेश कुमार सुबह करीब दस बजे जैन मंदिर परिसर में बने आश्रय स्थल पहुंचे। यहां अलग- अलग कमरों में दो लोगों को रोका गया है। इसमें दीपक साहू झारखंड और सुभाष चंद्र हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले है। सुभाष चंद्र गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करते थे। वह 25 मार्च को लॉकडाउन के कारण अपने घर नहीं लौट सके।
वहीं अग्रवाल धर्मशाला में बिहार के सिवान और बेगू सराय जिले के रहने वाले करीब 22 लोग मिले। एसडीएम सदर ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला में रुके लोगों के लिए धर्मशाला प्रबंधक समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं जैन मंदिर आश्रय स्थल में रह रहे लोगों के लिए प्रशासन भोजन की व्यवस्था कर रहा है। इस दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों को आश्रयस्थल में रहने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें