फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्गों के साथ गली मोहल्लों में भी लगे बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन का पालन करने के लिए पुलिस द्वारा हाईवे के साथ सर्विस रोड और सदर बाजार को जाने वाले मार्ग सील कर दिए गए है। वहीं लोगों ने गलियों के बाहर बांस बल्ली लगाकर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। हालांकि जिले में लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रास्तों पर बैरियर लगाकर मार्गों को अवरुद्ध कर दिए हैं। इससे लोग घरों से निकलकर गलियों से होते हुए सड़कों पर नहीं पहुंचेंगे।
रसूलपुर थाने से रसूलपुर होते हुए नालबंद की ओर जाने वाले मार्ग को पुलिस ने बैरियर लगाकर अवरुद्ध कर दिया है तो आसफाबाद की ओर आने जाने वाले दोनों सर्विस मार्गों के साथ नगला बरी और जाटवपुरी की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर भी बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया है। नालबंद पुलिस चौकी के समीप गलियों के बाहर लगे बैरियरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकें। सदर बाजार स्थित बर्तन वाली गली को जाने वाले रास्तों के साथ अन्य रास्तों को भी बैरियर लगाकर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें