फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी ने घर-घर बांटे भोजन के पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के चलते औद्योगिक क्षेत्र के कारखाने बंद हैं। इनमें काम करने वाले हजारों परिवारों के सामने रोटी का संकट है। इनके पास ना ही रुपये हैं ना ही खाद्य सामग्री। ऐसे परिवारों की मदद के लिए विभिन्न संगठनों के साथ प्रशासन ने ही पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार शाम को भारतीय रेड क्रॉस सोसाएटी की टीम नगला विश्रू गिहार कालोनी पहुंची। यहां पर टीम ने खाने के पैकिट वितरित किए। साथ ही बच्चों को बिस्कुट आदि भी दिए। इस दौरान समिति संयोजक प्रवीन वर्मा, धीरज अग्रवाल, विकास पालीवाल, हेमंत गुप्ता, रीतेश आर्य, मोहित गुप्ता, प्रतीक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र के निर्देशन में बरेली से आ रहे लोगों को एटा रोड स्थित श्रीनगर के पास रोक कर भोजन कराया। वार्ड संख्या 40 में क्षेत्रीय पार्षद देश दीपक यादव ने मोहल्लों में रहने वाले गरीब और मजदूरों की सूची तैयार करने के साथ ही उनके परिवारों को दोनों समय भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। ताकि वार्ड में रहने वाला कोई भी गरीब इस लॉकडाउन के बीच भूखा न रहे।
विज्ञापन

गुंजन कॉलोनी के लोग गरीबों के लिए बना रहे भोजन
शहर की गुंजन कॉलोनी के लोग जरूरतमंदों के लिए भोजन बना कर उन्हें पैक करा रहे हैं। प्रति दिन सौ पैकेट तैयार कर जरूरतमंदों को देते हैं। इस कार्य में कालोनी निवासी नीटू जैन, रोहित जैन, मुकेश बंसल, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु वशिष्ठ, पारस लालवानी, कन्हा गर्ग, दीपांश जैन मुख्य रुप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें