फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बंद मकान का चटकाया ताला, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Tue, 27 Feb 2024 08:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला नगला पान सहाय में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के चार कमरे में लगे ताले तोड़कर करीब पांच हजार रुपये की नकदी व पानी की मोटर चोरी कर ली। सुबह पड़ोसियों ने चोरी की सूचना भवन स्वामी को दी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए है। नई बस्ती निवासी रेशमवती ने बताया कि उनकी तबियत खराब है, वह अस्पताल में भर्ती थीं। घर में ताला लगा था। सुबह पड़ोसियों ने जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरों ने कमरे में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर करीब पांच हजार रुपये की नकदी व पानी की मोटर चोरी कर ली। इसके साथ ही अन्य चार कमरों का भी ताला तोड़ा। हालांकि उसमें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि इसके पहले भी चोरी की घटना उनके घर में हो चुकी थी। उसमें भी चोर नहीं पकड़े गए थे। पिछली बार चोरी में पांच हजार रुपये व डेबिट कार्ड चोरी हुआ था। उस डेबिट कार्ड से चोरों ने 10 हजार रुपये पासवर्ड डालकर निकाल लिए थे। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें