श्रमिकों के कार्ड वितरण करने हेतु लगाए गए कैंप का निरीक्षण करते नगर आयुक्त विजय कुमार
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के 22 सौ लोगों को दशहरा से पूर्व इस योजना का लाभ मिल जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा शनिवार से प्रयास शुरु कर दिए गए है।
शनिवार को लगाए गए कैंपों का नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि दशहरा से पूर्व पीएम स्वनिधि योजना के तहत 22 सौ लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। इस योजन के तहत अभी तक कुल 77 सौ लोगों द्वारा आवेदन किया गया है। इसमें से 22 सौ की कागजी कार्रवाई पूरी होने के साथ ही उनके कार्ड तैयार करा दिए गए है। कार्ड देने के साथ ही उनको बैंकों में भेजा जाएगा। यहां फार्म आदि भरवाकर उनको भुगतान करा दिया जाएगा।